मध्य प्रदेश
04 Jul, 2026

राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चालक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में मुरैना निवासी एक ट्रक चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

राजगढ़, 04 जुलाई।

राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर करनवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधी के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के प्रयास में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक सुखबीर सिंह (31) ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया था।

हादसे के बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के स्टाफ ने मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया था, लेकिन एंबुलेंस से भोपाल ले जाते समय रास्ते में सुखबीर की हालत और अधिक बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में नरसिंहगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र गोविंद सिंह, निवासी पाली विजयगढ़, जिला मुरैना के रूप में हुई है। घटना के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस ने शनिवार को आवश्यक कानूनी कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, इस मामले में जीरो पर मर्ग कायम किया गया है और विस्तृत जांच के लिए प्रकरण को संबंधित करनवास थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़