सरकार व नीतियाँ
04 Jul, 2026

ईडी ने पोंजी घोटाले में जब्त विमान को 3 करोड़ रुपये में नीलाम किया

प्रवर्तन निदेशालय ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के जब्त विमान की तीन करोड़ में नीलामी की है।

हैदराबाद, 4 जुलाई।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी हॉकर 800A विमान की नीलामी की है। यह विमान तीन करोड़ रुपये में बेचा गया है।

इस विमान को एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से नीलाम किया गया है। ईडी ने बताया कि पिछले साल 7 मार्च को एक तलाशी अभियान के दौरान इसे जब्त किया गया था।

हैदराबाद जोनल ऑफिस ने इस विमान को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा था। यह कार्रवाई अमरदीप कुमार और कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक पीएमएलए (PMLA) मामले में की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पोंजी स्कीम के जरिए निवेशकों के साथ बड़ा धोखा किया था। इन लोगों ने अधिक रिटर्न का लालच देकर इनवेस्टर से 792 करोड़ रुपये ठगे थे।

नीलामी से प्राप्त हुई यह राशि निवेशकों को वापस लौटाई जाएगी। ईडी इस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि धोखाधड़ी के शिकार लोगों को राहत मिल सके।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़