अपराध
04 Jul, 2026

नोएडा में स्पा की आड़ में लूटपाट करने वाला गैंग गिरफ्तार, 6 धराए

नोएडा में ऑनलाइन स्पा की आड़ में ग्राहकों को झांसा देकर लूटपाट करने वाले छह सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

नोएडा, 04 जुलाई।

ऑनलाइन स्पा की आड़ में सक्रिय एक शातिर गैंग का थाना सेक्टर-24 पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन युवतियां और एक बाल अपचारी भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य ग्राहकों को स्पा की सेवाएं देने का झांसा देकर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाशों ने ग्राहकों के साथ मारपीट कर नकदी और कीमती सामान छीनने की बात स्वीकार की है।

पूछताछ में सामने आया है कि इन लोगों ने सेक्टर-54 के पास से राजकुमार निषाद से एक फॉर्च्यूनर कार भी लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई गाड़ी, मोबाइल और अन्य नकदी बरामद की है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ओमवीर यादव, मंजेश यादव, निधि यादव, प्रियंका यादव और काजल उर्फ रिया शामिल हैं। पुलिस अब इस पूरे अपराध नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़