न्यायपालिका
04 Jul, 2026

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मामले में प्रवेश वर्मा ने दर्ज कराए बयान

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपने बयान दर्ज कराए।

नई दिल्ली, 04 जुलाई।

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को मानहानि के एक चर्चित मामले में सुनवाई हुई। प्रवेश वर्मा ने आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक याचिका के सिलसिले में अदालत के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले इस प्रकरण की सुनवाई कर रहे मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया था।

प्रवेश वर्मा का आरोप है कि सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण पोस्ट की थीं। याचिका के अनुसार, भारद्वाज ने उन पर अपने पद का दुरुपयोग कर सहयोगी को स्कूल ट्रस्ट में ट्रस्टी बनवाने का झूठा इल्जाम लगाया था।

इतना ही नहीं, भारद्वाज पर यह भी आरोप है कि उन्होंने वर्मा को पॉक्सो केस के आरोपितों के पक्ष में काम करने वाला बताया था। वर्मा के अनुसार, ये सभी आरोप समाज में उनकी छवि को धूमिल करने के लिए लगाए गए थे।

इस आपराधिक कार्रवाई के साथ ही प्रवेश वर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में पांच करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग को लेकर एक दीवानी मानहानि का केस भी दायर कर रखा है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़