अपराध
04 Jul, 2026

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने लाखों लूटे

अलवर के शालीमार नगर में हथियारबंद बदमाशों ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों रुपये की नकदी व गहने लूट लिए।

अलवर, 04 जुलाई।

राजस्थान के अलवर शहर में शनिवार सुबह अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया। शालीमार नगर स्थित जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के आवास में घुसे तीन हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा।

आरोपियों ने घर में मौजूद ओमप्रकाश, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बेटे के साथ मारपीट भी की। इसके बाद बेखौफ होकर बदमाशों ने घर की अलमारी और लॉकर खंगाले।

इस लूटपाट में अपराधी करीब 20 तोला सोना और भारी मात्रा में नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के पास देसी कट्टा होने की जानकारी भी सामने आई है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है। माना जा रहा है कि अपराधियों ने पहले इलाके की रेकी की थी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़