नई दिल्ली, 04 जुलाई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 0.2 फीसदी की कमी आई है, जिसके बाद यह 71 अमेरिकी डॉलर और 68 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में भी नरमी देखी गई है। यह 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68 अमेरिकी डॉलर और 41 सेंट प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।














