पश्चिम बंगाल
04 Jul, 2026

कोलकाता के न्यू टाउन में अदाणी समूह बनाएगा हजार बिस्तरों वाला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज

अदाणी समूह पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में एक अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज और एक हजार बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

कोलकाता, 04 जुलाई।

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए अदाणी समूह ने बड़ा कदम उठाया है। समूह ने न्यू टाउन में एक अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज और 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपा है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 'आरोग्य मंदिर' नाम दिया गया है। अदाणी समूह के प्रबंध निदेशक कर्ण अदाणी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस पर चर्चा की है। इसके लिए करीब 52 से 55 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।

इस अस्पताल को अमेरिका की मशहूर मायो क्लिनिक के सहयोग से संचालित करने की योजना है। यहाँ रोबोटिक सर्जरी जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। साथ ही, परिसर में एमबीबीएस और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना भी की जाएगी।

परियोजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना भी है। सब कुछ ठीक रहा तो दुर्गा पूजा से पहले इसकी शुरुआत हो सकती है।

समूह अपनी कल्याण निधि के तहत देश भर में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश करने जा रहा है। न्यू टाउन के एक्शन एरिया-दो में भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद इसे अंतिम मंजूरी मिलेगी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़