अपराध
04 Jul, 2026

कोंडागांव में बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला

कोंडागांव के कोटपाड़ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही छोटे भाई और मां पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

कोंडागांव, 04 जुलाई।

जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड़ में पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़ा भाई हैवान बन गया। उसने अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया।

शुक्रवार देर शाम सलीम पटेल अपनी मां रामोतीन पटेल के साथ भोजन कर रहा था। तभी वहां पहुंचे जितेंद्र पटेल ने अचानक सलीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सलीम के सिर, पीठ और जांघों पर गहरी चोटें आई हैं।

बीच-बचाव करने पहुंची मां रामोतीन पटेल भी आरोपी के हमले में घायल हो गई हैं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए मां-बेटे को रात करीब 8:30 बजे 112 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और हमले के पीछे के असल कारणों की सघन जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़