उत्तर प्रदेश
04 Jul, 2026

कौशांबी में गैस टैंकर का टोल से टकराकर जोरदार धमाका, सीसीटीवी में कैद भयावह हादसा

कौशांबी के टोल बूथ पर गैस टैंकर के टकराने और उसमें हुए धमाके का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें 5 लोगों की जान चली गई।

कौशांबी, 04 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कानपुर से प्रतापगढ़ जा रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर टोल बूथ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटों ने टोल बूथ को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह घटना में कुल 5 लोगों की जान चली गई।

टैंकर चालक मिर्जापुर निवासी धर्मेंद्र द्विवेदी की केबिन में फंसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में टोल कर्मी भी शामिल हैं। झुलसे हुए घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया था।

प्रयागराज में उपचार के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अन्य दो घायलों का अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है।

घटना 26 जून की सुबह 6:40 बजे की है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे नियंत्रण खोने के बाद टैंकर ने मौत का मंजर पैदा कर दिया। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़