भोपाल, 04 जुलाई।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। पद संभालने के बाद यह उनका पहला राज्य प्रवास है।
वे आज इंदौर पहुंचेंगे। वहां लता मंगेशकर सभागृह में वे पांच जिलों के 1,500 से अधिक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ विशेष संवाद करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन रविवार को वे धार्मिक स्थलों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और नर्मदा पूजन में भाग लेंगे।
वे ऐतिहासिक नगरी महेश्वर के किले का भ्रमण भी करेंगे। अपनी यात्रा पूरी कर वे सायंकाल इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।














