अपराध
09 Jul, 2026

सीवान में बालू-शराब माफिया प्रकाश उपाध्याय समेत चार आरोपी गिरफ्तार

सीवान पुलिस ने अवैध खनन और शराब तस्करी में वांछित माफिया प्रकाश उपाध्याय सहित चार आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

सीवान, 09 जुलाई।

सीवान जिले में कानून का राज स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस ने बालू माफिया और शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। दरौली थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात प्रकाश उपाध्याय समेत चार शातिरों को धर दबोचा है।

पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस, छह मोबाइल और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है। प्रशासन अब इन अपराधियों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

पिछले दिनों दरौली क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जांच में खुलासा हुआ है कि हादसे वाला ट्रैक्टर मालिक प्रकाश उपाध्याय के इशारे पर ही अवैध खनन में लिप्त था। सात जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी प्रकाश अपने साथियों के साथ दरौली आ रहा है।

तत्काल प्रभाव से दरौली पुलिस, एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई ने संयुक्त घेराबंदी की। पुराने पेट्रोल पंप के समीप हुई इस कार्रवाई में प्रकाश उपाध्याय, मिक्कू उपाध्याय, उज्जवल उपाध्याय और शिवम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी प्रकाश उपाध्याय पर शराब तस्करी, हत्या और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर धाराओं में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 107 के तहत सख्त जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़