नई दिल्ली, 9 जुलाई।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 की परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके माध्यम से परीक्षार्थी अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह परीक्षा इस महीने की 17 और 18 तारीख को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने शहर का विवरण देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी स्लिप डाउनलोड कर लें।















