पटना, 10 जुलाई।
चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के सेतु मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सेतु मिश्रा और पूरी भारतीय टीम को इस अद्भुत सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेतु मिश्रा का दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन बिहार के साथ-साथ पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल है। यह ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
बिहार के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने सेतु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।










.jpg)
