अपराध
10 Jul, 2026

जोधपुर: 5 महीने से लापता है सेना का हवलदार, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

सेना के एक हवलदार के फरवरी से लापता होने पर उनकी पत्नी ने जोधपुर के रातानाडा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

जोधपुर, 10 जुलाई।

सेना के एक हवलदार के पांच महीने से रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। हवलदार शैंकी 56 एपीओ रेजीमेंट में तैनात थे और 17 फरवरी से उनका कोई अता-पता नहीं है।

परिजनों के अनुसार, उनकी आखिरी बार बात फरवरी महीने में अपनी पत्नी मनिंदर कौर से हुई थी। इसके बाद से वे न तो घर लौटे और न ही अपनी रेजीमेंट में रिपोर्ट की।

काफी तलाश के बाद हार मानकर उनकी पत्नी ने रातानाडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हवलदार मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता जवान की खोजबीन के लिए पुलिस अब रेजीमेंट के अधिकारियों से संपर्क साध रही है ताकि उनके बारे में कोई सुराग मिल सके।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़