Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
10 Jul, 2026

बंगाईगांव: खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज करने वाला फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार

बंगाईगांव में बिना वैध डिग्री के फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने और दूसरे डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बंगाईगांव, 10 जुलाई।

असम के बंगाईगांव जिले में एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपित को धर दबोचा है। पुलिस ने जोगीघोपा थाना क्षेत्र के छोटे बरजाना गांव निवासी नजरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से स्थानीय निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मेडिकल ऑफिसर बनकर मरीजों का उपचार कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, नजरुल इस्लाम के पास कोई भी वैध मेडिकल डिग्री या असम काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन का पंजीकरण नहीं था। आरोपित ने खुद को इमरजेंसी मेडिसिन और पेन मैनेजमेंट में विशेषज्ञ बता रखा था, जो पूरी तरह फर्जी साबित हुआ। जाँच में खुलासा हुआ कि वह मरीजों को एलोपैथिक दवाएं लिखने के लिए किसी अन्य रजिस्टर्ड डॉक्टर के पंजीकरण नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस ने इस मामले में कठोर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के साथ-साथ नेशनल मेडिकल कमीशन अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। एक लिखित शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया है। वर्तमान में पुलिस इस धोखाधड़ी के जाल में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़