ऑकलैंड, 10 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा को लेकर ऑकलैंड में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। करीब 40 साल बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री के दौरे से भारतीय समुदाय में खुशी का माहौल है।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोग और भारतीय मूल के नागरिक उन्हें पारंपरिक माओरी अभिवादन "किया ओरा मोदी" से संबोधित करने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
समाज के विभिन्न वर्गों, जिसमें महिलाएं, युवा और व्यापारी शामिल हैं, का मानना है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों के नए युग की शुरुआत है। इससे व्यापार, शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होगा।
भारतीय प्रवासियों के लिए यह ऐतिहासिक अवसर गौरव और भावुकता से भरा है। दोनों देशों के बीच इस मैत्रीपूर्ण यात्रा से आपसी संबंधों को और भी मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।











.jpg)
