जम्मू और कश्मीर
10 Jul, 2026

अमरनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

उधमपुर के टोल्डी नाला के पास अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उधमपुर, 10 जुलाई।

उधमपुर-चेनानी मार्ग पर एनएच-44 के समीप टोल्डी नाला के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हुआ। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे मध्य प्रदेश के पांच यात्रियों की अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन, गोरखा 4/3, सिविल डिफेंस, ट्रैफिक पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान संचालित किया। सभी पांच घायलों को तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर के एसोसिएटेड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गंभीर चोट के चलते एक घायल महिला को उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से दूरभाष पर चर्चा की। मंत्री ने सुनिश्चित किया कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। उनका कार्यालय राहत कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहा है और प्रशासन घायलों के बेहतर उपचार के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़