नगर पालिका अपडेट्स
10 Jul, 2026

निगम की दुकानों पर बन रहा पार्षद कार्यालय बुलडोजर कार्रवाई में ध्वस्त

भोपाल के आनंद नगर में नगर निगम ने शासकीय दुकानों के ऊपर बन रहे भाजपा पार्षद के कार्यालय को अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोजर कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया।

भोपाल, 10 जुलाई।

राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में नगर निगम की शासकीय दुकानों के ऊपर बनाए जा रहे निजी कार्यालय पर शुक्रवार सुबह नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण वार्ड-62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे की ओर से कराया जा रहा था। पार्षद का कहना है कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन से मौखिक अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया था, इसके बावजूद निगम ने कार्रवाई कर दी।

नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने पुलिस बल की मौजूदगी में आनंद नगर चौराहे के पास निगम की दुकानों के ऊपर किए जा रहे निर्माण को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान करीब 450 वर्गफुट क्षेत्र में बने निर्माण को हटा दिया गया। निगम के अनुसार, इस कार्रवाई से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की शासकीय भूमि एवं संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। निगम का कहना है कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ध्वस्तीकरण के दौरान भाजपा पार्षद राजेश चौकसे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनका पुराना कार्यालय हट गया था। इसके बाद क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनने और जनसंपर्क के उद्देश्य से वह निगम की दुकानों के ऊपर कार्यालय का निर्माण करा रहे थे। चौकसे का दावा है कि इस संबंध में उन्होंने नगर निगम आयुक्त से चर्चा की थी और मौखिक सहमति मिलने के बाद ही निर्माण शुरू कराया, लेकिन शुक्रवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के निगम की टीम पहुंची और निर्माण को गिरा दिया।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़