नई दिल्ली, 10 जुलाई।
नजफगढ़ के चर्चित फायरिंग कांड में फरार चल रहे आरोपित विवेक उर्फ 'खंजर' को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। आरोपित पिछले तीन महीनों से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। जाल बिछाकर बैठी क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में विवेक ने बताया कि अक्षय से पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना वाली रात अक्षय न मिलने पर उन्होंने संजय मलिक पर गोली चला दी थी।
आरोपित ने स्वीकार किया कि वारदात के बाद से ही वह घर छोड़कर फरार था। स्कूल के दिनों से ही वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था और शराब का आदी था।
नजफगढ़ थाना पुलिस अब आरोपित से उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके दोनों साथी पहले ही पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं।











.jpg)
