रांची, 10 जुलाई।
रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संजय सेठ ने ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है।
संजय सेठ ने विश्वास जताया कि मां भारती की सेवा में राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन और नेतृत्व देश को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करता रहेगा।












.jpg)
