अपराध
10 Jul, 2026

सिलीगुड़ी में 38 भैंसों से भरा कंटेनर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में पुलिस ने एक कंटेनर से 38 भैंसों को बरामद कर पशु तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सिलीगुड़ी, 10 जुलाई।

सिलीगुड़ी के फांसीदेवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोका, जिसमें से 38 भैंसें बरामद की गई हैं।

पुलिस ने मौके से असम के बोंगाईगांव निवासी शाहिदुल इस्लाम (26) को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में कंटेनर के भीतर जानवरों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

पकड़ा गया चालक पुलिस को कोई भी वैध दस्तावेज दिखाने में विफल रहा। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन भैंसों को बिहार से असम ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने कंटेनर और बरामद सभी पशुओं को कब्जे में ले लिया है। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़