भोपाल, 10 जुलाई।
मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विषयों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यकर्ताओं की ओर से रखे गए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें आगे की आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा कर उसके शीघ्र निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।












.jpg)
