जोधपुर, 10 जुलाई।
शहर के निकट गोरा होटल के पास बुधवार रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावरों ने युवक की बोलेरो कैंपर को निशाना बनाया, जिससे वाहन पर गोली के निशान मिले हैं।
पीड़ित महेंद्र सिंह के अनुसार, विकास, सुभाष, बंटी, रॉनी और हेमंत समेत अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उस पर फायर झोंक दिया। आरोपियों ने भागने का रास्ता रोकने के लिए सड़क पर ट्रक और जेसीबी तक खड़ी कर दी थी।
जान बचाने के लिए महेंद्र गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुड़ी भगतासनी थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित और हमलावर, दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।











.jpg)
