जोधपुर, 10 जुलाई।
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्यभर में 49 एएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव का असर जोधपुर कमिश्नरेट पर भी पड़ा है, जहाँ कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के मुताबिक, एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा को अब एडीसीपी ईस्ट की कमान दी गई है। वहीं, एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह राठौड़ को स्थानांतरित कर पोकरण में एएसपी बनाया गया है।
इसी क्रम में प्रवीण कुमार को नया एडीसीपी वेस्ट नियुक्त किया गया है। निशांत भारद्वाज को एटीएस और आनंद सिंह राजपुरोहित को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनाती दी गई है। भरत राज को लीगल सेल की जिम्मेदारी मिली है।
उच्च अधिकारियों के साथ ही पुलिस कमिश्नरेट ने देर रात 40 सब-इंस्पेक्टर के भी तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में थानों के सेकेंड ऑफिसर और चौकी प्रभारियों को बदला गया है।
माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कवायद की गई है। जल्द ही पुलिस निरीक्षकों की भी नई सूची जारी होने की संभावना है।










.jpg)
