जोधपुर, 10 जुलाई।
जोधपुर की केंद्रीय जेल में सुरक्षा दावों के बीच एक विचाराधीन बंदी पर ब्लेड से जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में बंदी के सिर पर गहरे घाव आए हैं, जिसके चलते उसे पांच टांके लगवाने पड़े हैं।
पीड़ित विश्वास तेजी ने रातानाडा थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह 8 जुलाई को जेल की डिस्पेंसरी जाते समय रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, लक्की उर्फ गोलची और अविनाश ने उस पर धारदार ब्लेड से वार किया। पीड़ित का आरोप है कि राहुल हंस उर्फ मोंटी की उससे पुरानी रंजिश थी और उसी के इशारे पर यह हमला करवाया गया है।
जेल में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और एएसआई भवानी सिंह इस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रहे हैं।











.jpg)
