श्रीनगर, 10 जुलाई।
अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ उधमपुर जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना हो गई। तोल्डी नाले के पास तीर्थयात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी भक्त मध्य प्रदेश के रीवा से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों के उपचार को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में पांच घायलों का इलाज उधमपुर जीएमसी में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
गंभीर रूप से घायल एक तीर्थयात्री को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू शिफ्ट कर दिया गया है। उपराज्यपाल ने जम्मू के संभागीय आयुक्त, उधमपुर के उपायुक्त और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उपराज्यपाल ने ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में श्रद्धालुओं के साथ है और उनके उपचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।










.jpg)
