टॉप न्यूज़
11 Jul, 2026

वियतनाम नाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़े नाव हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

नई दिल्ली, 11 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम में हुए नाव हादसे में कई भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि फु-क्वोक के निकट भारतीय नागरिकों से जुड़ी नौका दुर्घटना की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही भारतीय अधिकारी राहत एवं सहायता कार्यों के लिए वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि वियतनाम के फु-क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़