अपराध
11 Jul, 2026

दो घंटे में हत्या का खुलासा, पांच नाबालिग दबोचे

अशोक विहार में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो घंटे के भीतर पांच नाबालिगों को पकड़कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया और अब वारदात के पीछे की वजह की गहन जांच कर रही है।

नई दिल्ली, 11 जुलाई।

उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए वारदात में शामिल पांच नाबालिगों को पकड़ लिया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक नौ जुलाई को अशोक विहार थाना पुलिस को पीसीआर के माध्यम से सूचना मिली थी कि प्रेमबाड़ी पुल से केशवपुरम की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया। युवक के सीने, पेट, हाथ और पैरों पर चाकू के कई गहरे घाव मिले थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में मृतक की पहचान उद्यम सिंह पार्क, डब्ल्यूपीआईए निवासी बंसी लाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल के शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला, जिसके बाद जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

उत्तर पश्चिमी जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश, विवाद या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। मामले के हर पहलू की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़