राजनीति
11 Jul, 2026

राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों को बचाने का आरोप, कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है और प्रधानमंत्री से जवाब मांगा।

नई दिल्ली, 11 जुलाई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना इस बात का संकेत है कि उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि धर्म को कलंकित करने वाले इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है और इस महापाप के लिए जिम्मेदार बड़े लोग अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होना उन्हें संरक्षण मिलने की ओर इशारा करता है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को देशभर के 26 स्थानों पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित कर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। उनके अनुसार शुक्रवार को नौ स्थानों पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की गई थीं, जबकि रविवार को 13 और पत्रकार वार्ताएं प्रस्तावित हैं।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़