मध्य प्रदेश
11 Jul, 2026

उच्च शिक्षा विभाग की लंबित मांगों को लेकर प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

उज्जैन में प्रांतीय शासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ ने करियर प्रोन्नति, नियमितीकरण, पदनाम, सेवानिवृत्ति आयु, पेंशन और लंबित प्रशासनिक मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की।

उज्जैन, 11 जुलाई।

उज्जैन में प्रांतीय शासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों, ग्रंथपालों और क्रीड़ा अधिकारियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

उज्जैन संभाग अध्यक्ष डॉ. मोहन निमोले और अजाक्स उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार मालवीय ने बताया कि इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. आनंद शर्मा, संरक्षक प्रो. कैलाश त्यागी, डॉ. दिलीप सोनी और डॉ. जी.एल. खागोड़े भी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में वर्ष 2004 और 2005 में नियुक्त बैकलॉग सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि नियुक्ति तिथि से दो वर्ष बाद समाप्त मानते हुए उन्हें करियर प्रोन्नति का लाभ देने की मांग की गई। साथ ही आवश्यक योग्यता पूरी नहीं कर पाने वाले सहायक प्राध्यापकों को वर्ष 2028 तक का अतिरिक्त अवसर देने का आग्रह किया गया।

संघ ने क्रीड़ा अधिकारियों और ग्रंथपालों को सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और प्राध्यापक का पदनाम देने, उनकी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने तथा यूजीसी नियमों के अनुरूप पे-मैट्रिक्स-14 का लाभ प्रदान करने की भी मांग रखी।

ज्ञापन में वर्ष 2009, 2011 और 2019 में नियमितीकरण से वंचित सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर उन्हें करियर एडवांसमेंट योजना का लाभ देने तथा छानबीन समिति की बैठकें प्रत्येक सप्ताह विषयवार आयोजित करने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा पात्र शिक्षकों को समय पर पदनाम प्रदान करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन, वेतन निर्धारण, अर्जित अवकाश और समूह बीमा संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा पिछले 10 वर्षों से लंबित परामर्शदात्री समिति की बैठक सामान्य प्रशासन विभाग के नियमानुसार शीघ्र आयोजित करने की मांग भी की गई।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़