जम्मू और कश्मीर
11 Jul, 2026

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, 18 अगस्त को होगा पहला दर्शन

पुंछ में आयोजित बैठक में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है।

पुंछ, 11 जुलाई।

आगामी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुंछ के दशनामी अखाड़ा मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में सनातन धर्म सभा, दशनामी अखाड़ा मंदिर समिति और जिले के अन्य प्रमुख धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक की कमान बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, मध्य भारत के संयोजक जनमंजय और इंद्रप्रस्थ के संयोजक रघुबीर सिंह ने संभाली। स्थानीय धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूरे विश्वास के साथ आश्वासन दिया कि इस वर्ष आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गत वर्षों की तुलना में अधिक उत्तम व्यवस्थाएं की जाएंगी। यात्रा के दौरान किसी भी भक्त को असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने बताया कि यात्रा का औपचारिक शुभारंभ 16 अगस्त की शाम जम्मू में होगा, जिसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद परांडे हरी झंडी दिखाएंगे। 17 अगस्त की शाम तक तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पुंछ नगर पहुँचेगा और 18 अगस्त को यह जत्था श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में पवित्र दर्शन और पूजन के उपरांत वापस रवाना होगा।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़