अपराध
11 Jul, 2026

मैसेंजर पर बजरंग दल नेता को मिली जान से मारने की धमकी

अररिया में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक ने मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए फारबिसगंज थाना में शिकायत देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

अररिया, 11 जुलाई।

बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज कुमार सोनी को मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को फारबिसगंज थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

फारबिसगंज के सुल्तान पोखर वार्ड संख्या तीन निवासी मनोज कुमार सोनी, पिता स्व. योगेन्द्र स्वर्णकार, ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि मैसेंजर के 'मनोज सोनी बजरंग दल फैंस क्लब' ग्रुप पर सोनू खान नाम की प्रोफाइल आईडी से कॉल कर उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत में कहा गया है कि सिने अभिनेता आमिर खान के हिंदू युवतियों से विवाह का विरोध करने को लेकर उन्हें यह धमकी दी गई। आवेदन के अनुसार, धमकी देने वाले से बातचीत के दौरान जब उससे उसका स्थान पूछा गया तो उसने खुद को कश्मीर से बात करने वाला बताया।

मनोज कुमार सोनी ने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सोनू खान नाम की प्रोफाइल आईडी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़