मध्य प्रदेश
11 Jul, 2026

पुलिस हिरासत से भागा संदेही, चार घंटे में फिर दबोचा

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से फरार हुए चोरी के संदेही को चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

शहडोल, 11 जुलाई।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में चोरी के मामलों में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया एक संदेही शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद उसे मलमाथर क्षेत्र से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान खनौधी गांव निवासी 25 वर्षीय झुरू बैगा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए सामान बरामद कराने की सहमति जताई।

शनिवार को पुलिस टीम उसे बरामदगी के लिए उसके घर के पास लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर पास के जंगल की ओर भाग निकला।

हिरासत से संदेही के फरार होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल उसकी तलाश के निर्देश दिए। इसके बाद दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

पुलिस ने मलमाथर क्षेत्र की घेराबंदी कर करीब चार घंटे के भीतर झुरू बैगा को फिर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि संदेही से गोहपारू थाने में पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह पुलिस निगरानी से कैसे भाग निकला और इस दौरान किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़