टॉप न्यूज़
11 Jul, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी को मिला अभिनेता प्रकाश राज और त्रिपुरा विधायक जितेंद्र चौधरी का समर्थन

जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को त्रिपुरा के विधायक जितेंद्र चौधरी और अभिनेता प्रकाश राज ने समर्थन दिया, जबकि संगठन ने 20 जुलाई को संसद मार्च की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 11 जुलाई।

केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक, त्रिपुरा के विधायक जितेंद्र चौधरी और अभिनेता प्रकाश राज शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा पिछले 20 दिनों से चलाए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन जताया।

इस दौरान सीजेपी ने घोषणा की कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा।

गौरतलब है कि छात्र हितों और प्रशासनिक विफलताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सीजेपी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस आंदोलन को विपक्ष के कई नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है।

उधर, पिछले 14 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक और प्रदर्शन में शामिल छात्र समूह का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़