राजनीति
11 Jul, 2026

लोक संवर्धन पर्व सांस्कृतिक विविधता का राष्ट्रीय उत्सव: किरेन रिजिजू

देहरादून में लोक संवर्धन पर्व के शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे भारत की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक शिल्प के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव बताया।

देहरादून, 11 जुलाई।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय छठे लोक संवर्धन पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कौशल और कारीगरों के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार पारंपरिक शिल्प, हस्तकला, लोक संस्कृति और अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के अंतर्गत आयोजित यह महोत्सव शिल्पकारों को विपणन, ब्रांडिंग और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच बन रहा है, जिससे उन्हें अपनी कला और उत्पादों के लिए व्यापक बाजार मिल रहा है।

रिजिजू ने कहा कि लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में साझेदारी करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उन्होंने इसे राज्य की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह महोत्सव उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत की विविध भाषाएं, लोक परंपराएं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ शिल्पकारों और लोक कलाकारों को नए बाजार तथा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालयाज और एक जनपद, दो उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से लोक संवर्धन पर्व में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीद के माध्यम से कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

15 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर से आए शिल्पकार, हस्तशिल्पी, लोक कलाकार, उद्यमी और पाक कला विशेषज्ञ अपनी पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों की लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़