मध्य प्रदेश
11 Jul, 2026

लाड़ली बहनों को कल मिलेगी 38वीं किश्त, सीएम मोहन करेंगे राशि अंतरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को लहार में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त के रूप में 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित करेंगे और 322 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

भोपाल, 11 जुलाई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं मासिक किश्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को योजना शुरू होने के बाद से अब तक की 38वीं नियमित मासिक किश्त का भुगतान किया जाएगा। नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि के बाद सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जून 2023 में योजना शुरू होने से लेकर जून 2026 तक कुल 37 किश्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई लोककल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास कर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में नई सौगात देंगे।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़