अपराध
11 Jul, 2026

प्रेमिका पर प्रेमी की हत्या का आरोप, उपचार के दौरान मौत

बीजापुर में शादीशुदा प्रेमिका और उसके साथियों पर युवक पर चाकू व पत्थर से हमला कर उसे कुएं में फेंकने का आरोप है, जिसकी उपचार के दौरान जगदलपुर में मौत हो गई।

जगदलपुर, 11 जुलाई।

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने शांतिनगर स्थित अपने घर मिलने के लिए बुलाया, जहां पहले से मौजूद तीन युवकों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे कुएं में फेंक दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक दिलीप के बड़े भाई दुर्गेश कडियम ने आरोप लगाया कि दिलीप का पिछले करीब एक वर्ष से एक शादीशुदा युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत थे। प्रेम संबंध के दौरान दिलीप को युवती के शादीशुदा होने की जानकारी मिली थी। इसके बावजूद वह उसके साथ रहने को तैयार था। परिजनों का आरोप है कि युवती किसी अन्य व्यक्ति से भी प्रेम करती थी। पांच जुलाई को उसने दिलीप को बीजापुर के शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया, जहां पहले से तीन से चार युवकों को भी बुलाया गया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पत्थर से उसके सिर पर हमला किया, फिर चाकू से कई वार किए। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल दिलीप को कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, जगदलपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़