मध्य प्रदेश
11 Jul, 2026

अतिवर्षा को लेकर मंडला प्रशासन अलर्ट, हर स्तर पर सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

संभावित अतिवर्षा को देखते हुए मंडला में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री संपतिया उइके ने ग्राम स्तर तक सतत मॉनिटरिंग, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, जलभराव रोकने और राहत-बचाव व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए।

मंडला, 11 जुलाई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने संभावित अतिवर्षा को देखते हुए मंडला जिले में तैयारियों की समीक्षा की और प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को उनके दायित्व सौंप दिए गए हैं और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आपात स्थिति में नागरिक 07642-251079 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में मंत्री संपतिया उइके ने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम सहित आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश की घटनाओं में झाड़-फूंक पर भरोसा करने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

नगर क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि रेडक्रॉस क्षेत्र, बड़चौराहा सहित संवेदनशील स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था की गई है तथा सुभाष वार्ड में भी ड्रेनेज सिस्टम को सुचारु रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रशासन ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत शिविरों के स्थान भी चिन्हित कर लिए हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। आपदा राहत कार्यों के लिए होमगार्ड के दो प्रशिक्षित तैराक और मोटर बोट भी उपलब्ध रखी गई हैं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, एडीएम राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर संस्कार बावरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़