अपराध
11 Jul, 2026

डबल मर्डर केस में हाफ एनकाउंटर पर उठे सवाल

बांका डबल मर्डर मामले के मुख्य आरोपित के हाफ एनकाउंटर के बाद उसके पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई का दावा दोहराया।

भागलपुर, 11 जुलाई।

बांका जिले के बलिया डबल मर्डर मामले के मुख्य आरोपित सचिन सिंह को कथित हाफ एनकाउंटर के बाद शनिवार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया है। इस बीच आरोपित के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि पांच जुलाई को अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपित सचिन सिंह को विशेष पुलिस टीम ने रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सचिन ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बलिया के जंगल में छिपाने की जानकारी दी थी।

पुलिस का कहना है कि हथियार बरामद करने के लिए जब उसे जंगल ले जाया गया तो उसने छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत चलाई गई गोली सचिन सिंह के पैर में लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस हिरासत में उसका उपचार चल रहा है।

इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब घायल सचिन सिंह के पिता संजय कुमार ने पुलिस के दावे पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि रांची के होटल से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके बेटे को किसी अन्य स्थान पर ले गई और वहीं उसके पैर में गोली मारी। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से बताई गई हथियार बरामदगी और मुठभेड़ की कहानी सही नहीं है।

हालांकि पुलिस अपने दावे पर कायम है। पुलिस का कहना है कि हथियार बरामदगी के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।

|
आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़