Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
14 Jul, 2026

नीट यूजी 2026: ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक जारी

नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब 15 जुलाई तक अपनी ओएमआर शीट और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुल्क जमा कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट (यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा के लिए ओएमआर शीट और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी हैं। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए लॉगिन करके अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने द्वारा मार्क किए गए उत्तरों की तुलना स्कैनर द्वारा दर्ज किए गए उत्तरों से कर सकते हैं। यदि उन्हें किसी भी उत्तर में विसंगति दिखाई देती है, तो वे प्रश्न का चयन करके अपना सही विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। ओएमआर को चुनौती देने की सुविधा इस माह की 15 तारीख तक उपलब्ध रहेगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़