Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
14 Jul, 2026

समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका के निधन पर संघ ने जताया शोक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके समाजसेवा, गोसेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोयनका का सोमवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह 96 वर्ष के थे।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संयुक्त शोक संदेश जारी कर कहा कि नंदकिशोर गोयनका जीवनभर गोसेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति मिले और गोयनका परिवार तथा उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।

उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर 1930 को हिसार में जन्मे नंदकिशोर गोयनका ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और धार्मिक गतिविधियों के लिए समर्पित किया। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक रहे और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। अग्रोहा धाम के विकास और विस्तार में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही तथा वह इसके प्रमुख संस्थापकों में शामिल थे।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़