Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
15 Jul, 2026

विधानसभा में गूंजा ब्लैक लिस्टेड दवाओं का मामला, मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष ने गुजरात में ब्लैक लिस्टेड कंपनी से दवाओं की खरीद का मुद्दा उठाया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रायपुर, 15 जुलाई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने ब्लैक लिस्टेड दवाइयों की आपूर्ति का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस विधायकों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और विधायक अटल श्रीवास्तव ने मेसर्स यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड से घटिया दवाओं की खरीद का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि गुजरात में प्रतिबंधित कंपनी की दवाएं छत्तीसगढ़ में क्यों खरीदी जा रही हैं।

विपक्ष ने इस मामले में प्री-टेस्टिंग की व्यवस्था न होने पर भी सवाल दागे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन को बताया कि दवा निगम के मौजूदा नियमों के तहत पहले टेस्ट नहीं होता, बल्कि खेप आने के बाद लैब में जांच की जाती है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि गुजरात द्वारा प्रतिबंधित एस्पिरिन टैबलेट और छत्तीसगढ़ में आपूर्ति के लिए स्वीकृत टैबलेट अलग-अलग हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर कंपनी के अनुबंध और क्रय आदेशों को निरस्त कर दिया गया है।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि जनहित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या समिति दोषी पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़