जम्मू, 15 जुलाई।
बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से आज एक और बड़ा जत्था रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा के साये में 6,251 श्रद्धालुओं का यह काफिला भगवती नगर स्थित यात्री निवास से तीर्थयात्रा के लिए निकला, जिसमें 50 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं।
प्रशासन के मुताबिक, जत्थे में 2,985 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग से और 3,266 यात्री पहलगाम नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुए हैं। इस विशाल काफिले में बसों और अन्य वाहनों सहित कुल 230 गाड़ियां शामिल की गई हैं।
यात्रियों की संरचना काफी विविध रही, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के अलावा साधु-संतों की बड़ी संख्या भी देखने को मिली। इस दल में 13 बच्चे और तीन ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़े हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच तड़के वाहनों का यह काफिला अपने गंतव्य की ओर निकल पड़ा। अब तक जम्मू के बेस कैंप से कुल 99,287 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।














