अपराध
15 Jul, 2026

कुल्लू में 11 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुल्लू में एसटीएफ ने एक घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया और मौके से एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया है।

कुल्लू, 15 जुलाई।

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए औट थाना क्षेत्र के नगवाईं गांव में एक घर पर छापामारी की।

इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कमरे की तलाशी लेने पर 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विवेक कुमार और किरन के रूप में हुई है। एसटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने पुष्टि की है कि दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब मामले की गहन छानबीन में जुटी है। इस अवैध नेटवर्क के पीछे छिपे बड़े तस्करों और नशे की इस सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।

आरोपितों से पूछताछ के आधार पर फाइनेंसियल ट्रेल खंगाली जा रही है। जल्द ही इस गिरोह में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़