न्यायपालिका
15 Jul, 2026

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले कानून के दो छात्र गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग कर कार्यवाही बाधित करने और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की करने के आरोप में दो कानून के छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली, 15 जुलाई।

देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार और हंगामा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कानून के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-13 में हुई, जहां एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपितों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छात्रों की पहचान प्रबल प्रताप सिंह और चंदर भान के रूप में हुई है। ये दोनों लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी के छात्र हैं। प्रबल प्रताप सिंह खुद ही याचिकाकर्ता के तौर पर अदालत में मौजूद था। सुनवाई के दौरान उसने अचानक आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

हंगामा यहीं नहीं थमा, आरोपित ने अदालत के भीतर कागजात और पर्चे भी हवा में उछाल दिए। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, तो उसने एक सुरक्षा कर्मी के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की। इस कृत्य से अदालत की कार्यवाही कुछ समय के लिए पूरी तरह ठप हो गई।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तिलक मार्ग थाना पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में लिया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों का आईएचबीएएस में मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों छात्रों को तत्काल किसी मानसिक उपचार की आवश्यकता नहीं है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़