अपराध
15 Jul, 2026

सुलतानपुर में रिश्वत लेते बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और क्रेडिट अधिकारी गिरफ्तार

सुलतानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक और क्रेडिट अधिकारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सुलतानपुर, 15 जुलाई।

रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की कोईरीपुर शाखा के प्रबंधक और क्रेडिट अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। ये अधिकारी एक आवेदक से ऋण सुविधा के बदले घूस मांग रहे थे।

आरोप है कि शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव और क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत स्वीकृत पांच लाख रुपये के ऋण में से ओवरड्राफ्ट सुविधा जारी करने के लिए 45 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की।

एजेंसी ने 14 जुलाई को एक विशेष जाल बिछाया, जिसके तहत क्रेडिट अधिकारी पुष्पक चौधरी को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी मांग शाखा प्रबंधक के इशारे पर की गई थी।

दोनों बैंक अधिकारियों को हिरासत में लेकर लखनऊ की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़