अपराध
15 Jul, 2026

रामानुजगंज में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में श्रृंगार स्टोर संचालक हिरासत में

रामानुजगंज में एक श्रृंगार स्टोर के संचालक पर अपनी ही कर्मचारी युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

रामानुजगंज, 15 जुलाई।

जिले के भारत माता चौक स्थित रानी श्रृंगार स्टोर के संचालक पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने स्टोर संचालक तौकिर रजा पर काम के दौरान बैड टच और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, वह करीब डेढ़ महीने से स्टोर में कार्यरत थी। घटना वाले दिन तौकिर रजा ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की और उसका हाथ मरोड़ दिया। किसी तरह खुद को बचाकर युवती दुकान से बाहर निकली और परिजनों को जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा एसटी/एससी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश है। हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी दो अन्य युवतियों के साथ इस तरह की वारदात हो चुकी है, जिसके कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।

पुलिस अब मामले की बारीकी से विवेचना कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़