बहराइच, 15 जुलाई।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तड़के एक तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ धर दबोचा।
अभियान के दौरान पड़रिया चौराहा के पास चेकिंग में एक युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 237 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
पकड़े गए आरोपित की पहचान इसरार के रूप में हुई है, जो इसी जिले के मेढ़किया पौण्डा गांव का रहने वाला है। वह काफी समय से इस धंधे में सक्रिय बताया जा रहा था।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा।















