अपराध
15 Jul, 2026

नैहाटी में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, छह हिरासत में

नैहाटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

नैहाटी, 15 जुलाई।

उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वार्ड संख्या 18 के मानिक साधुखा लेन स्थित एक किराए के मकान से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा था।

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से चार महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार होने में सफल रहा।

आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि ये लोग भोले-भाले लोगों को नौकरी का लालच देकर उनसे पैसे वसूलते थे।

नैहाटी थाना पुलिस इस बात की गहन जाँच कर रही है कि क्या यह गिरोह किसी बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़