रायपुर, 29 जुलाई।
भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा के मौके पर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इस खास अवसर पर राज्य के प्रमुख नेताओं ने जनता को बधाई दी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि हमारी परंपरा में गुरु को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। गुरु ही जीवन में सही रास्ता दिखाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हर व्यक्ति का व्यक्तित्व संवरता है। इससे समाज और देश के निर्माण में अहम योगदान मिलता है। मंत्री चौधरी ने श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान हैं। यह पर्व शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता जताने का दिन है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान और सफलता का प्रकाश फैलने की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा है।
















